नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा
नागपुर: संभाग स्नातक सीट पर हुए वोट के बक्सों रखे स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी के बंद होने की घटना सामने आई है। वंचित बहुजन अगड़ी नेता और उम्मीदवार मंगेश है वानखेडे ने डेढ़ घंटे सीसीटीवी के बंद होने का दावा किया है। इसको लेकर उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई और जवाब मांगा है।
महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर संभाग स्नातक सीट के चुनाव की मतगणना मंगलवार को होनी है। इससे पहले स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर विवाद सामने आया है। वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता और उम्मीदवार मंगेश वानखेडे ने दावा किया कि रविवार रात करीब डेढ़ घंटे तक स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद रहे।
उन्होंने इस मामले की नोडल अधिकारी से शिकायत की, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे दोबारा शुरू किए गए। इसको लेकर वानखेड़े ने वीडियो भी साझा किए। इस घटना को लेकर वानखेडे ने कई सवाल उठाते हुए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई।
admin
News Admin