logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती


नागपुर: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पहले दौर की मतगणना पूरी हो गई है। पहले दौर में कुल 84,000 वोटों की गिनती की गई। फिलहाल दूसरे राउंड की गिनती शुरू है। ताजा जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहली वरीयता की गिनती के बाद भाजपा को झटका लगा है। 

पहले राउंड की गिनती समाप्त होने के बाद कांग्रेस के अभिजीत वंजारी महायुति के उम्मीदवार सुधाकर कोहले से 950 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड के बाद वंजारी को 28,536 वोट, भाजपा के सुधाकर कोहले को 27,751 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 14, 293 वोट मिले हैं। 

पहली प्राथमिकता वाले वोटों की गिनती के बाद भी कोहले और वंजारी के बीच कांटे का ही मुकाबला देखने को मिल रहा है। मनकापुर स्थित क्षेत्रीय खेल परिसर में चल रही मतगणना में अब दूसरा राउंड शुरू होने जा रहा है। दूसरे राउंड में 81,909 वोटों की गिनती की जाएगी।