logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी


यवतमाल: राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को जिले की कलंब तहसील के नरसापुर में सूखे से प्रभावित फसल के खेतों का निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने किसानों से बातचीत की और फसल की हालत, बिजली और पानी की उपलब्धता के बारे में पूछा। उन्होंने प्रशासन को पानी बचाने के कामों के साथ-साथ फसल का निरीक्षण और पंचनामा भी युद्ध स्तर पर करने का निर्देश दिया।

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नरसापुर में सूखा प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर फसल की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। बावनकुले ने कहा कि राज्य के 265 तहसीलों में सूखा घोषित किया गया है और सरकार तेजी से काम कर रही है। किसानों की मदद में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और उन्हें अधिक से अधिक सहायता देने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, फसल बुवाई के पंजीकरण को लेकर आ रही तकनीकी समस्या भी मंत्री के सामने रखी गई। 

डीसीएस ऐप पर पंजीकरण के बाद वेबसाइट पर जानकारी दिखाई नहीं देने की शिकायत पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। राजस्व मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि आयुक्त और जमाबंदी आयुक्त से कॉन्फ्रेंस कॉल पर बात कर समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।