logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: घाटंजी में 66 हजार 350 रुपये की लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश


यवतमाल: जिले के घाटंजी में सहकर्मी की गतिविधियों पर नजर रखकर उसे लूटने की साजिश रचने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फाइनेंस कंपनी में वसूली का काम करने वाले कर्मचारी पर पत्थर से हमला कर नकदी लूटने के मामले में घाटंजी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि लूट की साजिश में कंपनी का ही एक कर्मचारी शामिल था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर की शाम करीब पौने आठ बजे फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी सुमरस पवन अंकुश पिंगे (27), निवासी पारोमिता, जिला चंद्रपुर, हिंगणघाट-मारेगांव मार्ग पर घाटंजी क्षेत्र से वसूली की रकम लेकर जा रहा था। इसी दौरान दोपहिया वाहन पर आए दो आरोपियों ने उस पर पत्थर से हमला किया और 66 हजार 350 रुपये नकद से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए घाटंजी के थानेदार केशव ठाकरे ने जांच तेज की। पुलिस ने संदिग्धों का पता लगाकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान लूट की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस जांच के अनुसार, शिकायतकर्ता पवन पिंगे घाटंजी स्थित फाइनेंस कंपनी में वसूली का काम करता था। उसी कार्यालय में कार्यरत अरमान अली रोशन अली (19), निवासी मारेगांव, जिला यवतमाल, ने पवन की गतिविधियों की जानकारी अपने मित्रों झिकरान मो. रियाज कुरेशी (25), निवासी पांढरकवड़ा, और शेख उबेज शेख रफीक (28), निवासी घाटंजी, को दी थी। 

बताया गया कि इसी जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों ने पवन का पीछा किया और मौका मिलते ही उस पर पत्थर से हमला कर नकदी से भरा बैग लूट लिया।घाटंजी पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शशिकांत नागरगोजे कर रहे हैं। सहकर्मी की गतिविधियों की जानकारी का इस्तेमाल कर लूट की साजिश रचने का मामला सामने आने से फाइनेंस कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा भी चर्चा में आ गया है। घाटंजी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस वारदात का खुलासा हुआ है।