logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: सतकलमी कार्यक्रम के क्रियान्वयन से प्रशासन को जनोन्मुखी बनायें, पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने दिया निर्देश


अकोला: जिले के पालकमंत्री एडवोकेट आकाश फुंडकर की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक में वर्ष 2025-26 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 359 करोड़ 56 लाख रूपये की योजना के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर पालकमंत्री ने निर्देश दिया सरकार के 100 दिवसीय सतकलमी कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर प्रशासन को अधिक जनोन्मुखी बनाया जाना चाहिए।

वर्ष 2025-26 के लिए सामान्य योजना में 243 करोड़ 96 लाख रुपये, अनुसूचित जाति उपयोजना में 99 करोड़ 72 लाख रुपये और जनजाति उपयोजना में 15 करोड़ 88 लाख रुपये, ऐसी कुल 359 करोड़ 56 लाख रूपये की प्रारूप योजना का अनुमोदन किया गया। पालक मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य स्तरीय बैठक में एजेंसियों की मांग के अनुसार बढ़ी हुई धनराशि पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि और अधिक विकास कार्यों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

पालकमंत्री एडवोकेट फुंडकर ने कहा कि प्रशासन को जनोन्मुखी एवं गतिशील कार्य प्रणाली लागू करनी चाहिए। वर्ष 2024-25 में नियोजित विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृतियां पूर्ण कर धनराशि का वितरण पूर्ण कर कार्यों को बढ़ावा दिया जाये। फसल बीमा के पंचनामे को लेकर कई शिकायतें आ रही हैं। कृषि सहायक, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि खेत पर जाकर पंचनामा अवश्य करें। पंचनामा पश्चात इसकी सूची ग्राम पंचायत में प्रकाशित की जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र किसान को लाभ मिलना चाहिए।