logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा


अकोला: स्थानीय निकाय संस्थाओं के मनपा चुनाव की हवा अब चलने लगी है। राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका के लिए ज़ोर-शोर से मोर्चा बना रही हैं। भाजपा ने अपना दबदबा बनाए रखने का प्लान बनाया है। पार्टी में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों की भारी भीड़ को देखते हुए, भाजपा अभी अकोला में आगे चल रही है।

अकोला में भाजपा की एक सीट के लिए लगभग 15 उम्मीदवार लाइन में हैं। उम्मीदवारों के लिए नाम फाइनल करवाना, नेतृत्व साबित करना एक बहुत बड़ी चुनौती है। 80 सीटों के लिए 1200 लोगों ने आवेदन दिए हैं, जिससे पार्टी की सिरदर्दी बढ़ गई है। राजनीतिक पार्टियों, पदाधिकारी और इच्छुक उम्मीदवारों ने मनपा चुनावों के लिए ज़ोर-शोर से काम करना शुरू कर दिया है। उम्मीदवार कई तरीकों से उम्मीदवारी पाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा समेत बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवारी आवेदन मंगाए हैं। पता चला है कि भाजपा को सबसे ज़्यादा 1200 आवेदन मिले हैं। ये आवेदन 20 वार्ड की 80 सीटों के लिए मील थे। 228 OBC कैटेगरी से थीं, जबकि सबसे ज़्यादा एप्लीकेशन ओपन कैटेगरी से आईं। इनमें 300 से ज़्यादा महिलाएं भी हैं।

भाजपा से 35 अप्ल्संख्यक भी चुनाव लड़ने में इच्छुक हैं। उम्मीदवारों की इतनी भीड़ के कारण पार्टी को बगावत और अंदरूनी नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है। शिवसेना और दूसरी पार्टियों ने भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।