logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: स्कॉर्पियो ने मारी ऑटो को टक्कर; दो बच्चों समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल


अकोला: घटना शनिवार देर रात की है जब खड़ान पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कौलखेड चौक इलाके में भरतिया फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो छोटे बच्चों समेत उनकी दादी और दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक महिला के दोनों पैरों की सर्जरी हुई है. दो बच्चों का भी इलाज चल रहा है.

कौलखेड़ इलाके की रहने वाली लता ठाकुर और उनका परिवार ऑटो से घर आ रहे थे, तभी भरतिया फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो में सवार लता ठाकुर के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए और एक निजी अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। उनके तीन साल के पोते और छह साल की पोती को भी पैर में चोट लगी है और उनका इलाज चल रहा है। ऑटो में सवार उनकी दो बहुएं और बच्चे भी घायल हो गए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी की चपेट में आने से ऑटो गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है.

पुलिस को सुचना देने के बाद ऑटो में सवार बच्चों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सर्वोपचार अस्पताल भेजा गया। मामले की सूचना खदान पुलिस स्टेशन को दी गई है और पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक आकाश बाबरे और उमेश कौलकर के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।