logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान


अमरावती: अमरावती में चलती एक कार में अचानक आग लग गई। पल भर में कार आग की लपटों में घिर गई। लेकिन  चालक ने तुरंत कार रोक दी जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पतरवाड़ा निवासी राहुल बोथे अपनी इंडिका कार से अमरावती में एक डॉक्टर के पास जा रहे थे.  तभी डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर चौक से वो  फ्लाईओवर पर चढ़े। तभी वाहन के इंजन से धुआं निकलता दिखा और उससे कार रोक दी, लेकिन अचानक से कार में आग लग गई और जल्द ही पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। जिससे कार के अंदर बैठे राहुल और उसके  बुजुर्ग पिता को बाहर निकलने में दिक्कत हुई।

इस सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों की भीड़ लगी हुई थी। उनमें से कुछ लोगों ने बड़ी हिम्मत से पिता और पुत्र को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।  तबतक दमकल विभाग की गाड़ी भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। इस दौरान फ्लाईओवर पर यातायात बाधित रहा।