logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना


अमरावती: शहर के खोलापुरी गेट पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले सब्जी मार्केट इलाके में मामूली बात को लेकर एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पवन पंजाबराव वानखेड़े, खरकाडीपुरा के रूप में हुई है। यह सनसनीखेज वारदात सोमवार रात करीब 7.30 से 8 बजे के बीच हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, खोलापुरी गेट पुलिस स्टेशन इलाके में रहने वाले पवन पंजाबराव वानखेड़े प्रॉपर्टी और ब्याज का काम करते थे। मृतक और उनके बेटे के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। इस बीच, पुराने विवाद के कारण आरोपी और मृतक के परिवार के बीच लगातार झगड़ा होता रहता था। 

हत्या के बारे में यह भी खबर है कि आरोपी इलाके में गांजा पी रहा था। इसी बात पर पवन वानखेड़े ने उसे डांटा, जिससे यह जुर्म हुआ। सोमवार शाम को पवन भाजी बाजार चौक में अपने चाट भंडार के पास बैठा था। आरोपी वैभव पात्रे, साहिल हिरपुरकर, सुशील ढोले और शुभम ढोले आए और पवन की गर्दन, छाती और पेट पर करीब 12 से 15 बार चाकू मारे और मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल पवन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर खोलपुरी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल पवन वानखेड़े को तुरंत पुलिस की गाड़ी से जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद मृतक पवन वानखेड़े के समर्थकों में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और चारों फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।