logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती नगर निगम प्रशासन चुनाव के लिए तैयार, नगर पालिका ने की अंतिम मतदाता सूची की घोषणा


अमरावती: अमरावती नगर पालिका के लिए 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए अमरावती नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसमें 22 वार्ड से 87 नगर सेवक चुने जाएंगे।

नगर पालिका ने अंतिम मतदान सूची जारी कर दी है। इसमें 6 लाख 77 हजार 180 मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे। 87 नगर सेवकों में से 44 सीटें महिलाओं के लिए, 15 सीटें अनुसूचित जाति के लिए, 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 23 सीटें पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। 15 तारीख को होने वाले मतदान के लिए 876 पोलिंग स्टेशन होंगे।

2017 में हुए पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 1 लाख 64 हजार 532 वोटर बढ़े हैं। वोटों की गिनती 16 जनवरी को अमरावती के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नवसारी में होगी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर पालिका आयुक्त सौम्या शर्मा ने बताया कि अमरावती नगर पालिका ने चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।