logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता


अमरावती: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण की के 19 दिसंबर को देश में बड़ा राजनीतिक भूकंप, भारत का प्रधानमंत्री बदलने और मराठी व्यक्ति के प्रधानमंत्री बनने वाली भविष्यवाणी पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे बड़े भविष्यवक्ता हैं। अमरावती में मीडिया से बातचीत के दौरान बावनकुले ने यह बात कही।

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण का दिमाग थोड़ा खराब हो गया है। उन्हें कुछ भी बोलने की आदत हो गई है। वह कहां प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, कौन जाएगा, कौन आएगा, अब मुझे लगता है कि पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे बड़े भविष्यवक्ता बन गए हैं।

महायुति के तौर पर लड़ेंगे चुनाव

नगर पालिका चुनावों की घोषणा पर सवाल पूछे जाने पर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग ने नगर पालिका चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हम यह चुनाव भाजपा महायुति के तौर पर मिलकर लड़ेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि हम 29 नगर पालिकाओं में 51 प्रतिशत वोट पाकर दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हम हर नगर पालिका के लिए महायुति के घटक दलों से बातचीत कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने महायुति  के तौर पर मिलकर लड़ने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी महायुति को लेकर बैठक की है।