logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त


नागपुर: मनपा चुनाव की औपचारिक घोषणा के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रण में उतरने से पहले संगठन को मजबूत करते हुए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज से भाजपा कार्यालय में साक्षात्कारों का दौर शुरू हो रहा है, जिससे टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं।

नागपुर मनपा चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को गति दे दी है। प्रभाग स्तर पर पर्यवेक्षकों द्वारा प्राथमिक साक्षात्कार के बाद अब मंगलवार से भाजपा कार्यालय में सीधे साक्षात्कारों का दौर शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार 16 से 19 दिसंबर के बीच गणेशपेठ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर को पूर्व और पश्चिम नागपुर, 17 दिसंबर को उत्तर और दक्षिण नागपुर, जबकि 18 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिम और मध्य नागपुर क्षेत्र के उम्मीदवारों के साक्षात्कार होंगे। साथ ही भाजपा ने मनपा चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं।

इसके अलावा चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। महायुति के साथ समन्वय की जिम्मेदारी शहराध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, विधायक प्रविण दटके और प्रा. संजय भेंडे को सौंपी गई है। वहीं प्रचार तंत्र के समन्वयक विधायक संदीप जोशी और रितेश गवई होंगे। भाजपा का कहना है कि सुनियोजित रणनीति और समन्वय के साथ चुनाव मैदान में उतरा जाएगा।