logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विदर्भ की चार महानगर पालिका में बजा चुनावी बिगुल; 15 जनवरी को होगा मतदान; नागपुर की 151 सीटों पर होगा मतदान


नागपुर/अमरावती/चंद्रपुर/अकोला: राज्य चुनाव आयोग ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार महानगर पालिका चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुंबई में आयोजित प्रेस वार्ता के अनुसार, 15 जनवरी को मतदान किया जाएगा, वहीं 16 जनवरी को चुनावी परिणाम घोषित किये जाएंगे। विदर्भ में नागपुर सहित चार मनपा में चुनाव होंगे। जिनमें अमरावती, अकोला और चंद्रपुर महानगर पालिका शामिल हैं। सभी मानपाओं का कार्यकाल दो से तीन साल पहले समाप्त हो चुका है। वहीं वर्तमान में सभी जगह प्रशासक राज शुरू है।

ऐसा है चुनावी कार्यक्रम:

स्टेट इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार:

  • 23 से 30 दिसंबर: उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे
  • 31 दिसंबर: नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी
  • 2 जनवरी 2026: नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख
  • 3 जनवरी 2026: उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी और चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे
  • 15 जनवरी 2026: मतदान संपन्न होगा
  • 16 जनवरी 2026: मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे

नागपुर की 151 सीटों पर होगा चुनाव


नागपुर महानगर पालिका का कार्यकाल साढ़े तीन साल पहले समाप्त हो चूका है। 20 मार्च 2022 को मनपा कार्यकाल का आखिर दिन था। पिछले तीन साल से प्रशासक राज था। वहीं अब चुनाव की घोषणा के साथ ही उपराजधानी में चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। नागपुर मनपा की 151 सीटों पर मतदान किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 सालों से मनपा पर काबिज है। 2017 में आखिरी बार मनपा के चुनाव हुए थे। जिसमें भाजपा ने 151 सीटों में से भाजपा ने 108 सीटों पर चुनाव जीता था। वहीं कांग्रेस को मात्र 29 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं बीएसपी ने 10 सीट हासिल की थी।