logo_banner
Breaking
  • ⁕ भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, गिट्टीखदान इलाके में तनाव ⁕
  • ⁕ राज्य चुनाव आयोग ने ‘लाडली बहन योजना’ का लाभ अग्रिम रूप से देने पर लगाई रोक ⁕
  • ⁕ Nagpur: क्राइम ब्रांच की छापा मार कार्रवाई, साढ़े पाँच लाख का प्रतिबंधित गुटखा–तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Nagpur: नायलॉन मांजा पर हाईकोर्ट सख्त, पतंग उड़ाने पर 25,000 और बेचने पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना ⁕
  • ⁕ मनपा चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार; सुरक्षा और तकनीकी इंतज़ाम पुख्ता, दोपहर तक परिणाम की संभावना ⁕
  • ⁕ मनपा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, रैलियों और जनसभाओं के ज़रिए प्रत्याशी झोंकेंगे पूरी ⁕
  • ⁕ प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी पूरी ताक़त; फडणवीस निकाल रहे बाइक रैली, गडकरी और बावनकुले की जनसभाओं से मांगे जाएंगे वोट ⁕
  • ⁕ चांदी के भाव में उछाल का दौर जारी; नागपुर सराफा बाजार में 2,53,500 प्रति किलो पर पहुंची चांदी ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखोरी गांव के पास घूम रहे तीन भालू, इलाके में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नकली एमडी बिक्री विवाद में युवक पर जान लेवा हमला, चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल ⁕
Nagpur

मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना


नागपुर: मनपा चुनाव के बाद अब जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर चुनाव आयोग जल्द बड़ा फैसला ले सकता है, जिससे चुनावी माहौल और गर्माने की संभावना है। नागपुर जिले में जिला परिषद (ZP) और पंचायत समिति चुनावों की घोषणा जल्द हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार चुनाव आयोग को 31 जनवरी से पहले सभी स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न कराना है। इसी क्रम में आयोग हर चुनाव के लिए महज 25 से 30 दिनों का समय तय कर रहा है। पहले चरण में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों का कार्यक्रम एक महीने के भीतर पूरा किया गया था। अब दूसरे चरण में मुंबई सहित राज्य की 29 मनपा चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद आयोग के पास 31 जनवरी तक करीब 15 दिनों का समय शेष रहेगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में तीसरे चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव आयोग 20 से 25 दिसंबर के बीच चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है, जिससे जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान, मतगणना और परिणाम एक साथ घोषित होने की संभावना है।