logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: तीर्थ वानखडे हत्याकांड के बाद पुलिस एक्टिव, शहर के अपराधियों की सूची की तैयार; आयुक्त के सामने होगी परेड


अमरावती: अमरावती में हाल ही में हुई तीर्थ वानखडे हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन ने अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। प्रत्येक पुलिस थाने से कुख्यात गुंडों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें 22 अप्रैल से पुलिस आयुक्त डॉ. नवीनचंद्र रेड्डी के सामने पेश किया जाएगा।

अमरावती के रवीनगर परिसर में दो दिन पूर्व तीर्थ वानखडे की गुटबाजी के चलते हत्या कर दी गई थी। इस घटना के खिलाफ तीर्थ के समर्थकों ने राजापेठ पुलिस थाने और पुलिस आयुक्त कार्यालय में मोर्चा निकाला था। इससे पहले भी मसानगंज इलाके में एक युवक की हत्या और शहर में कई लूट की घटनाएं हुई हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

इन घटनाओं के मद्देनजर पुलिस आयुक्त रेड्डी ने क्राइम ब्रांच के तीन विशेष दल गठित किए हैं और सभी थानों को आपराधिक प्रवृत्ती के लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 22 अप्रैल से वसंत हॉल में इन अपराधियों की पेशी होगी, जहां पुलिस आयुक्त उनके खिलाफ दर्ज मामलों, उनकी वर्तमान गतिविधियों और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच करेंगे।