logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जहरीली शराब से दो की गई जान, चार की हालत गंभीर


अमरावती: मोर्शी तहसील में जहरीली शराब पिने से दो लोगों की मौत होने की घटना सामने आई है। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान जांगलू टेकाम (62) और मायाराम धुर्वे (67, दोनों तरोड़ाे निवासी) के रूप में की गई है। जबकि सीताराम शेषराव परतेती (37), सुंदा मायाराम धुर्वे (65), सिंधु इसाम धुर्वे (45) और सुमेलाल श्यामू कुमरे (40) की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को यह वारदात सामने आई है।

पुलिस से जानकारी मिली है कि मायाराम धुर्वे गांव में शराब लेकर आया था। बुधवार की शाम गांव के छह लोग शराब पीने के लिए एकत्र हुए थे। शराब पीने के दौरान कुछ ग्रामीणों की तबीयत खराब होने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं, फिर भी चंद्रकला टेकाम नाम की महिला ने अन्य लोगों को शराब पीने को दी। 

शराब पीने वाले लोगों की हालत बिगड़ने का एहसास होने पर ग्रामीणों ने उन्हें मोर्शी के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जंगलू टेकाम और मायाराम धुर्वे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अमरावती के जिला सामान्य अस्पताल लाया गया।

इस मामले में मोर्शी पुलिस ने गांव में शराब लाने वाले मायाराम धुर्वे और शराब पिलाने वाली चंद्रकला टेकाम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चंद्रकला टेकाम को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। तरोड़ा गांव मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। रोजाना  सीमावर्ती गांवों से मजदूरों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि इस ग्रामीण को मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित किसी गांव से शराब पिलाने के लिए लाया गया होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।