logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

आम से ख़ास में बदली अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस; अब यात्रियों को देना पड़ेगा तीन गुना ज्यादा किराया


अमरावती: आम आदमी की ट्रेन के नाम से जानी जाने वाली अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस संख्या 12112 के डिब्बों की डिजाइन बदलने का फैसला मध्य रेलवे ने किया है। नए डिजाइन में स्लीपर कोचों की संख्या घटाई गई है और वातानुकूलित (एसी) कोचों की संख्या बढ़ाई गई है। इन बदलावों के 15 जून से लागू होंगे। नए डिजाइन के तहत अब यात्रियों को स्लीपर की टिकट उपलब्ध नहीं होगी, उन्हें एसी का टिकट लेना पड़ेगा। जिसके बाद यह आम से खास की ट्रेन होने की चर्चा शुरू हो गई है। वहीं इसको लेकर यात्रियों में रोष का माहौल है। 

केवल दो स्लीपर कोच होंगे 

अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस का 22 अप्रैल तक का रिजर्वेशन पूरा हो गया है। कई यात्रियों के टिकट वेटिंग लिस्ट में हैं। शुरू से ही इस एक्सप्रेस में नौ शयनयान डिब्बे, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और एक प्रथम श्रेणी है। नए डिजाइन में 15 जून से इस एक्सप्रेस में सात स्लीपर कोच कम करने का निर्णय लिया गया है और अब इस एक्सप्रेस में स्लीपर के दो ही कोच होंगे। इसके बजाय वातानुकूलित कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

वर्तमान में इतना लगता है किराया 

अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस स्लीपर का किराया 405 रुपये है, जबकि वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का किराया 1490 रुपये और तृतीय श्रेणी का किराया 1060 रुपये है। अब स्लीपर कोच की संख्या कम होने से यात्रियों को तीन गुना भार उठाना पड़ेगा। इसका प्रभाव पहले से ही महसूस किया जा रहा है और 15 जून की आरक्षण स्थिति के अनुसार, केवल 21 स्लीपर सीटें (बर्थ) उपलब्ध हैं और 314 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी की सीटें शेष हैं। आम यात्रियों को अब वातानुकूलित डिब्बों में जरूरत नहीं होने के बावजूद सफर करना पड़ेगा। 

नई वातानुकूलित एक्सप्रेस करें शुरू

एक स्लीपर कोच में कुल 80 सीटें होती हैं जबकि वर्तमान में कुल 720 सीटें उपलब्ध हैं, नए डिजाइन में स्लीपर टिकट केवल 160 यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा। इलाज के लिए मुंबई जाने वाले मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी होगी। महानगर यात्री संघ ने सेंट्रल रेलवे के इस फैसले का विरोध किया है और मांग की है कि डिजाइन में बिना किसी बदलाव के एक नई पूरी तरह से वातानुकूलित एक्सप्रेस शुरू की जाए।