logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले में बारिश से संतरे के बागानों पर संकट, किसानों को करोड़ों का नुकसान


अमरावती: जिले में लगातार हो रही बारिश ने संतरा उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वरुड, मोर्शी, चांदूर बाजार और अचलपुर तहसीलों के संतरे के बागों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे फलों पर फफूंद और बीमारियों का प्रकोप तेज़ी से बढ़ रहा है। नतीजतन, अंबिया बहार के संतरे समय से पहले ही झड़ने लगे हैं और किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

विशेषज्ञों के अनुसार, मिट्टी में पानी की निकासी न होने और बगीचों में अधिक नमी के कारण फुट रॉट, फ्रूट रॉट और ब्लैक स्पॉट जैसी खतरनाक बीमारियाँ तेजी से फैल रही हैं। इन बीमारियों से फलों की गुणवत्ता कम हो रही है और उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। कई बागों में तो फलदार पेड़ ही सड़ने लगे हैं।स्थानीय किसानों ने बताया कि इस साल अंबिया बहार अच्छी थी और बेहतर फसल की उम्मीद थी, लेकिन लगातार बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।किसानों की मांग है कि सरकार तुरंत पंचनामा कर प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराए। साथ ही, कृषि विभाग द्वारा फफूंद जनित रोगों से बचाव के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और दवाइयाँ जल्द उपलब्ध कराई जाएं।