logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: भीषण गर्मी से खेती पर बड़ा असर, संतरा के बाग़ को हो रहा काफी नुकसान


अमरावती: अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी की वजह से खेती और बागवानी पर असर हो रहा है। अमरावती जिले में भीषण गर्मी की वजह से संतरा के बाग़ को काफी नुकसान हो रहा है।

किसानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर, महंगे कीटनाशकों और रासायनिक खादों पर लाखों रुपए खर्च कर संतरा के बगीचे में अच्छे फल के लिए कोई कसार नहीं छोड़ा। हालाँकि, पिछले महीने तापमान में तेजी वृद्धि हुई है। इस गर्म मौसम का संतरे के बागों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

संतरा और अंगूर उत्पादक किसान इस गर्मी से मुश्किल में हैं, क्योंकि काफी खर्च  कर  तैयार किए गए उनके बगीचों में लगे फल उनकी आंखों के सामने झड़ने लगे  हैं। संतरे और अन्य फल बागों में हीटस्ट्रोक का खतरा है और विशेषज्ञ संभावना जता रहे हैं कि इस गर्मी के कारण संतरे के उत्पादन में भारी गिरावट आएगी।

फरवरी के महीनों में जो फल पेड़ लगे थे, वे बढ़ते तापमान के कारण पेड़ से गिर रहे हैं। वरुड तालुका में 26,000 हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी खेती की जाती है। बढ़ते तापमान से संतरा उत्पादक किसानों की अर्थव्यवस्था को खतरा पैदा हो रहा है, और किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि खिलता हुआ अंबिया बहार पेड़ों पर रहेगा या नहीं। और फल बच भी गए तो क्या उन्हें बाजार में कीमत मिलेगी।