logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले भर में करीब छह लाख पशुओं की ईयर टैगिंग पूरी, एक ही पोर्टल पर मिलेगी सारी जानकारी


अमरावती: राज्य सरकार ने गोवंश के संरक्षण और उनकी तस्करी और हत्या को रोकने के लिए केंद्र की तर्ज पर कदम उठाए हैं। सरकार ने जिले के सभी घरेलु पशुओं को ईयर टैग करना और उन्हें भारत पशुधन प्रणाली पर पंजीकृत करना अनिवार्य कर दिया था। इसके अनुसार जिले में 5 लाख 94 हजार पशुओं की ईयर टैगिंग की जा चुकी है। 

अब बिना ईयर टैग वाले पशुओं की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकेगी। यदि ईयर टैग नहीं रहेगा तो प्राकृतिक आपदा, आकाशीय बिजली गिरने और जंगली जानवरों के हमले से पशुधन की मौत होने पर सरकार की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिलेगा।

टैगिंग से सभी पशुओं का डेटा बेस तैयार हो रहा है और इससे तस्करों और अवैध मांस बिक्री पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही केंद्र सरकार की ईयर टैगिंग से पशुओं में फैलने वाली महामारी की भी जानकारी मिल सकेगी। 

भारत पशुधन ने पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन के तहत प्रणाली शुरू की है। इस प्रणाली में, पशुधन को कान में टैग किया जाता है और पशु के लिए 12 अंकों का बारकोड तैयार किया जाता है। यह पशु के जन्म और मृत्यु से लेकर निवारक टीकाकरण, दवा, बांझपन उपचार और स्वामित्व अधिकारों तक सभी जानकारी तक पहुंच प्रदान करता है। जिले में करीब छह लाख पशुओं की ईयर टैगिंग की जा चुकी है।