logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

अमरावती जिले में स्क्रब टायफस का खतरा बढ़ा, मिले 19 मरीज, आरोग्य विभाग ने जारी की चेतावनी


अमरावती: अमरावती में स्क्रब टायफस का खतरा फिर बढ़ने लगा है। जिले में अब तक 19 मरीज सामने आए हैं, जबकि आरोग्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले कुछ हफ्तों में हुई मौतों और पॉजिटिव मामलों के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों और कामगारों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अमरावती जिले में स्क्रब टायफस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में 18 नवंबर तक कुल 19 मरीजों की पुष्टि हुई है। हिवताप विभाग के अनुसार, 2022 के बाद यह बीमारी फिर सक्रिय हुई है। गत 25 अक्टूबर को जगतपूर के 65 वर्षीय तिरलिंग पवार की स्क्रब टायफस से मृत्यु हुई थी, और 28 अक्टूबर को उनकी बेटी भी पॉजिटिव पाई गई।

इस वर्ष का पहला मामला 12 जुलाई को वरुड तालुका में दर्ज किया गया था। इसके बाद अमरावती में काम के सिलसिले में आए उत्तर प्रदेश के एक मरीज और नांदगाव खंडेश्वर तालुका के जगतपुरी के तीन मरीज, साथ ही आसेगाव पूर्णा, पुसदा, दारापूर, चौसाळा, वलगाव, विष्णोरा (खेड), खोलापूर, सवलगाव (येसुर्णा), नेरपिंगळाई, लोणी टाकळी, वायगाव (आष्टी) और झिल्पी में मरीज सामने आए हैं। इन 19 मरीजों में 10 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं।

आरोग्य विभाग के अनुसार, संदेहास्पद मरीजों के नमूने नागपुर में परीक्षण के लिए भेजे गए हैं, इसलिए रिपोर्ट आने में विलंब हो रहा है। स्क्रब टायफस झुडपों में रहने वाले माइट के काटने से फैलता है। इसके मद्देनजर शेतकऱ्यां, मजदूरों और जंगल में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।