logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

नवनीत राणा का जोरदार पलटवार; बिना नाम लिए अजित पवार पर साधा निशाना


अमरावती: वरुड में हुई एक सभा में पूर्व सांसद नवनीत राणा ने अपनी हार और राज्य की बिजली की हालत पर बड़े बयान देकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

अपनी हालिया चुनावी हार का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, “अगर मेरे चुनाव में वोटों का बंटवारा नहीं हुआ होता, तो मैं नहीं हारती।” इसके ज़रिए उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से यह आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने वोटों का बंटवारा करवाया है।

इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार में फैसले लेने के प्रोसेस पर कमेंट किया और तंज कसा। उन्होंने बिना नाम लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधते हुए कहा, “कोई कितना भी कहे कि हमारे पास मंत्रालय में खजाने की चाबी है, इस पर यकीन मत करना, क्योंकि हमारे देवा भाऊ उसके ऊपर बैठे हैं।” नवनीत राणा के बयानों ने अमरावती के साथ-साथ राज्य की राजनीति में भी चर्चा का एक नया विषय छेड़ दिया है।