logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सुप्रीम कोर्ट से जताई उम्मीद, कहा - हो सकता है आज वोटों की गिनती का रास्ता होगा साफ


नागपुर: हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर के बजाय 21 दिसंबर को करने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट का ऑर्डर उस दिन आया जब महाराष्ट्र में 264 नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए वोटिंग चल रही थी। आज सुप्रीम कोर्ट उच्च न्यायालय के आर्डर को लेकर सुनवाई है। इस कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने उम्मीद जताई है कि सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट के फैसले को गलत ठहराएगा। 

वडेट्टीवार ने कहा, “आज सुनवाई हो रही है। हमें लगता है कि हाई कोर्ट के ऑर्डर पर उचित फैसला किया जा सकता है। आने वाले समय में ज़िला परिषद के चुनाव हैं। अगर 268 नगर परिषद के नतीजे आ जाते हैं, तो क्या इससे ज़िला परिषद के नतीजों पर असर नहीं पड़ेगा? आपको ऐसा नहीं लगता? मुझे लगता है कि वोटों की गिनती में देरी करने का कोर्ट का आदेश गलत है। मुझे उम्मीद है कि आज सुप्रीम कोर्ट में वोटों की गिनती के मामले का रास्ता साफ हो जाएगा।”

वहीं, 8 दिसंबर से नागपुर में होने वाले शीतकालीन अधिवेशन पर बात करते हुए कांग्रेस नेता कहा, “सात दिन का सेशन है, शनिवार को वर्किंग रखा गया है। चार हफ़्ते का बजट सेशन नागपुर में होना चाहिए। जबकि मुख्यमंत्री नागपुर से 11 साल से सत्ता में हैं, और विदर्भ के लोगों को रोज़गार के लिए पुणे, मुंबई, हैदराबाद, बैंगलोर जाना पड़ रहा है।” 

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “यह इस सरकार की नाकामी है। नागपुर में रोज़गार के मौके नहीं हैं, सरकार की क्या कामयाबी है? मुख्यमंत्री की क्या कामयाबी है? इसका जवाब हमें मिलना चाहिए। इस अधिवेशन में कुछ काम हुआ है, यह दिखाने की कोशिश की जाएगी। इस सेशन का कोई नतीजा नहीं निकलेगा। यह सेशन विदर्भ के लोगों के लिए किसी काम का नहीं होगा।”