logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर एक साल हुआ पूरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसे बताया भ्रष्टाचारियों का साल


नागपुर: शुक्रवार को नागपुर में आयोजित पत्रकार परिषद में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर जमकर हमला बोला। देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद से शुक्रवार को सरकार का एक साल पूरा हुआ। सपकाल ने कहा कि यह सरकार के झूठे वादों का साल है, भ्रष्टाचारियों का साल है, जिसने महाराष्ट्र की दशा खराब कर दी।

सपकाल ने फडणवीस सरकार पर हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए। हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि फडणवीस के इस साल भर के कार्यकाल में महाराष्ट्र ने केवल बलात्कार, मारपीट, हत्या और भ्रष्टाचार ही देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने महाराष्ट्र की जनता को कुछ भी नहीं दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब वे सत्ता में आए थे, तो उन्होंने लाड़ली बहनों को 2100 रुपये देने, किसानों का कर्ज माफ करने और कर्मचारियों की भर्ती करने का वादा किया था, लेकिन अब महायुति सरकार यह सब भूल गई है। इस सरकार ने राज्य को कोयता गैंग, खोके, आका, रेत माफिया और ड्रग माफिया दिए हैं। 

वहीं, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी राज्य में किसानों और महिलाओं के साथ हुई अत्याचार की घटनाओं के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए सरकार पर वार किया। वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादे अबतक पूरे नहीं किए गए। इस राज्य में किसानों की हालत बेहद खराब है और इसकी जिम्मेदार देवेंद्र फडणवीस की सरकार है।