logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: बुलढाणा में पोला पर्व पर लंपी का साया, प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध


बुलढाणा: किसानों का पारंपरिक पर्व पोला इस बार लंपी चर्म रोग के साए में मनाया जाएगा। 22 अगस्त को होने वाले इस पर्व पर बैलों को सजाकर एक साथ एकत्रित किया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा संभव नहीं होगा। जिल्हाधिकारी डॉ. किरण पाटिल ने आदेश जारी कर बैलों को एकत्रित कर पोला मनाने पर रोक लगा दी है।

प्रशासन का कहना है कि बैलों की भीड़ से लंपी रोग फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए किसान अपने घर पर ही पारंपरिक तरीके से बैलों की पूजा-अर्चना कर, छोटे स्तर पर पोला मनाएँ। किसानों की आस्था और पशुधन की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।