logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Buldhana

Buldhana: गौशाला में जंगली जानवर का हमला, 3 पशुओं की मौत, पशुपालकों में बना डर का माहौल


बुलढाणा: बुलढाणा जिले की खामगांव तहसील के वाडी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें गौशाला में एक जंगली जानवर घुस गया और पशुओं पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पशुओं की मौत हो गई, जिससे पशुपालकों में डर का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक जंगली जानवर ने गौशाला में बंधे पशुओं पर हमला कर दिया, जिसमें पशुओं की मौत से सुदाम घणोकर को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना में लगी चोटों को देखते हुए, यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमला तेंदुए या बाघ जैसे किसी जंगली जानवर ने किया होगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि हमलावर कौन-सा जानवर था। 

मांग की जा रही है कि वन विभाग तुरंत इस घटना का संज्ञान ले, मौके का मुआयना करे, मृत पशुओं का पंचनामा करे और हमला करने वाले जंगली जानवर की पहचान के लिए जरूरी जांच करे। 

पशुपालकों की सुरक्षा के लिए बरते जरूरी सावधानियां

जंगली जानवरों के हमले से पशुओं को नुकसान होने पर प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि संबंधित पशुपालक को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा मिल सके। यह भी उम्मीद है कि वन विभाग इलाके के नागरिकों और पशुपालकों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरते। वाडी इलाके के नागरिकों का अब जंगली जानवरों पर काबू पाने और पशुओं की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा उठाए गए कदमों ओर ध्यान है।