logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Buldhana

Buldhana: पौने 3 करोड़ का वाचनालय, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल! शेगांव में प्रहार संगठन और विद्यार्थियों का धरना


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के शेगांव में करीब पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से बने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर वाचनालय के निर्माण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। इमारत और फर्नीचर की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाते हुए प्रहार संगठन और विद्यार्थियों ने वाचनालय के सामने धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक काम में सुधार नहीं होगा, तब तक वाचनालय का लोकार्पण नहीं होने देंगे।

शेगांव नगर परिषद की ओर से भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर वाचनालय के लिए करीब पौने तीन करोड़ रुपये खर्च कर नई इमारत तैयार की गई है। हालांकि, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब इसकी गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले सप्ताह वाचनालय का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन परिसर में गंदगी और अन्य सुविधाओं की कमी के चलते नागरिकों के विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।

इसी बीच सोमवार को प्रहार संगठन के नीलेश घोंगे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और शहर के विद्यार्थियों ने वाचनालय के सामने धरना आंदोलन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद इमारत के निर्माण और अंदर लगाए गए फर्नीचर की गुणवत्ता बेहद खराब है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि जब तक निर्माण कार्य में उचित सुधार नहीं किया जाता, तब तक वाचनालय का लोकार्पण नहीं होने दिया जाएगा।

आंदोलन की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अब देखना होगा कि विद्यार्थियों की शिकायतों पर शेगांव नगर परिषद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।