Buldhana: 45 दिन बाद बुलढाणा में बारिश की वापसी, किसानों की उम्मीदें जगीं
बुलढाणा: जिले में करीब 45 दिनों के बाद बारिश ने एक बार फिर दस्तक दी है। बुलढाणा और चिखली तहसील सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली है और उनकी उम्मीदें फिर से बढ़ी हैं।
बारिश की वापसी से खेतों में बची हुई सोयाबीन, तुअर और कपास की फसल को लेकर किसानों को अब कुछ उम्मीद बंधी है। इन फसलों से कितना उत्पादन हाथ आएगा, यह आने वाले दिनों में होने वाली बारिश पर काफी हद तक निर्भर है। ऐसे में किसान बड़ी उम्मीद के साथ बारिश का इंतजार कर रहे थे। फिलहाल शुरू हुई लगातार बारिश किसानों के लिए कुछ हद तक राहत देने वाली साबित हो सकती है।
admin
News Admin