logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

अडानी पर आई आपदा में हिंडनबर्ग ने देखा अवसर, शेयर्स में निवेश कर कमाएं करोड़ों रुपये


नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को बड़ा नुकसान हुआ है। हिंडनबर्ग के  लगाए आरोपों के बाद कंपनी को लाखों करोडो का नुकसान हुआ है। गौतम अडानी अमीरो की टॉप 20 सूची से भी बाहर हो गए। हालांकि, अडानी के ऊपर आई यह मुसीबत हिंडनबर्ग को फायदा पहुंचा गई। यही नहीं अडानी के बदलौत हिंडबर्ग करोड़ का मुनाफा कमा रही है। यह किसी और ने नहीं हिंडनबर्ग ने खुद रिपोर्ट जारी कर दी है। 

क्या है पूरा मामला?

24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर अकाउंट में हेराफेरी, कंपनी में गड़बड़ी, शेयरों की अवरप्राइसिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगये। इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी ग्रुप के ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखी गई। जिसके कारण अडानी को लाखों करोडो का नुकसान हुआ। वहीं अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार लोअर सर्किट भी लगा।

उठाया मौके का फायदा 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप को काफी नुकसान हुआ। गौतम अडानी जहां दुनिया के टॉप 20 अमीरों की सूची से बाहर होना पड़ा। वहीं देश के अंदर मौजूद राजनीतिक दलों ने उन पर घोटाले करने का आरोप लगाया। लेकिन अडानी पर आई इस आपदा में हिंडनबर्ग ने अवसर खोज लिया। हिंडनबर्ग ने अडानी के गिरते शेयरों को खरीद लिया। वहीं जैसे-जैसे अब अडानी की स्थिति में सुधार दर्ज की जा रही है, हिंडनबर्ग की कमाई बढ़ रही है।

सोमवार से की जबरदस्त वापसी 

रिपोर्ट के बाद अडानी के शेयरों में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई थी। ग्रुप के तमाम कंपनियों के शेयर्स के दाम 46 प्रतिशत तक गिर गए थे। हालांकि, नए कारोबारी हफ्ते में गिरती कीमतों पर ब्रेक लगा गया। सोमवार से ग्रुप के सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर व्यापर कर रहे हैं। बुधवार तक कम्पनी के शेयर्स में 20 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि देखी गई। इस उठा-पटक में अडानी ग्रुप को भले ही नुकसान उठाना पड़ा हो, लेकिन हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट से मोटी कमाई की है।