logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

Exit Poll में मोदी सरकार की वापसी के मिले संकेत, सेंसेक्स में आया 2000 प्वाइंट का उछाल


मुंबई: लोकसभा चुनाव को लेकर एक्जिट पोल सामने आ गए हैं। तमाम पोल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार एक बार फ़िर प्रचंड बहुमत से वापसी कर रही है। सरकार की वापसी का अनुमान लगते ही शेयर बाजार ने इसका दिल खोलकर स्वागत किया है। सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में करीब 2000 प्वाइंट का उछाल आया, जिसके बाद सेंसेक्स 75,947.83 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी में भी 626 अंकों की बढ़त के साथ 23,148 पर खुला।

ज्ञात हो कि, लोकसभा चुनाव के आख़िरी चरण का मतदान एक जून शनिवार को समाप्त हुआ। वही शाम को तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने अपने अपने अनुमान यानी एक्जिट पोल घोषित किए। जिसमें सभी ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार की वापसी की बात कही। यही नहीं अनुमानों के अनुसार, पिछली बार की तुलना में इस बार भाजपा कई ज्यादा सीटों से सत्ता में वापसी कर रही है ऐसा अनुमान सभी ने लगाया है। 

बाजार ने एक्जिट पोल का किया स्वागत

एक्जिट पोल जारी होने के दो दिन यानी सोमवार को बाजार खुला, जहां सरकार को लेकर लगाए अनुमानों का जोरदार स्वागत किया। सेंसेक्स जहां 2000 अंकों की बढ़त के साथ 75,947.83 पर खुला। सेंसेक्स सहित निफ्टी में भी उछाल आया, एनएसई 626 अंकों की बढ़त के साथ 23,148 पर कारोबार कर रहा है। जीस तरह से बाजार की शुरूआत हुई है, आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि, नतीजे आने तक बाजार की यही स्थिति बनी रहेगी।

बढ़त का क्या कारण, बाजार को क्या फायदा?

शेयर बाजार और सरकर का सीधा संबंध रहता है। सरकार का कोई भी निर्णय शेयर बाजार को बढ़ाने और गिराने में काफी महत्वपूर्ण रहता है। आम तौर पर बाजार को स्थिर और मजबूत सरकार पसंद है। इसका प्रमुख कारण यह है कि, स्थिर और मजबूत सरकार रहेगी वह आर्थिक दृष्टि से वह निर्णय ले सकेगी जिससे न बाजार को फायदा हो बल्कि देश की आर्थिक स्थिती भी मजबूत बनी रहे।

गृह मंत्री शाह ने बाजार की बढ़त का किया था दावा 

लोकसभा चुनाव के मध्य में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव और मतदान के बाद शेयर बाजार के बढ़त का दावा किया था। एक निजी समाचार चैनल से साक्षात्कार के दौरान शाह ने कहा था कि, जिसे भी शेयर बाजार में निवेश करना है अभी कर लें, क्यूकि चार जून को नतीजे आने के बाद बाजार में बड़ी तेजी दिखने को मिलेगी। हालांकि, नतीजे आने मै अभी भी 24 घंटे का वक्त है लेकीन उसके पहले ही बाजार में बड़ी तेजी दिखने को मिल रहा है।