logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

Ayodhya Shobha Yatra: चंद्रपुर और बल्लारशाह हुआ भगवामय, हर तरफ राम नाम की गूंज


चंद्रपुर: जिला के लिए आज का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण है। अयोध्या में बन रहे राम लाला के मंदिर के लिए जिले के जंगल से सागवान की लकड़ी भेजी जा रही है। भव्य शोभायात्रा के माध्यम से अयोध्या में भगवान रामचंद्र के मंदिर के लिए अलापल्ली और बल्लारपुर से चिरान सागौन की लकड़ी जारही है। इस यात्रा  लेकर जिले में बड़ा उत्सव का माहौल है। बल्लारशाह और चंद्रपुर जय श्री राम के नारे से गूंज उठा। 

इस यात्रा के लिए चंद्रपुर और बल्लारपुर शहरों को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया है। बल्लारपुर शहर के मुख्य मार्ग में जगह-जगह स्वागत मेहराब लगाए गए हैं। रोशनी के साथ-साथ प्रोजेक्टर पर सुबह से ही राम नाम की धुन बज रही है। पूरा बल्लारपुर शहर राम नाम में डूबा हुआ है। चंद्रपुर शहर में भी गांधी चौक, जटपुरा गेट, प्रियदर्शिनी चौक, वरोरा नाका, चंदा क्लब से महाकाली मंदिर को सजाया गया है. स्वागत के लिए हरे-भरे पेड़ों पर लाइटिंग, तोरण, झंडे, सड़क, जगह-जगह रंगोली बनाई गई है।

शोभायात्रा में लोगों की भीड़ 

राम मंदिर में लगने वाली लड़की जिले से जा रही इसको लेकर नागरिकों में बड़ा उत्साह और हर्ष का माहौल है। चंद्रपुर से निकली इस शोभा यात्रा में हजारो की संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में कई मनमोहक झांकिया भी शामिल रही। जिसमें रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि, महाराष्ट्र की कुल देवी अंबाबाई सहित कई झांकियां शामिल रही। वहीं जिस रास्ते से यह ट्रक जाने वाला है उसे पूरी तरह भगवा मय कर दिया गया।

पूजा पाठ रवाना किया गया ट्रक 

लकड़ी भेजने से पहले सबसे पहले वैदिक मंत्रो द्वारा लड़की की पूजा की गई। अयोध्या राम मंदिर समिती के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरीजी महाराज ने लड़की की पूजा की। जिस ट्रक से लड़की आयोध्या जाने वाली है, उसे निर्माणधानिन मंदिर के बैनर और फूलो से सजाया गया। यही नहीं चंद्रपुर से आयोध्या ले जानके के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्री इस दौरान शामिल रहे। वहीं सीरियल रामायण ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण का रोल निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल, दीपिका छतरी वाला और सुनील लहरी भी मौजूद रहे। 

तिरुपति से आए 15 हजार लड्डू 

इस मौके पर मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, "हर जगह हिंदू धर्म का एक मंदिर स्थापित किया गया है। तिरुपति के बालाजी मंदिर ने भक्तों के लिए 15 हजार मंदिर प्रसाद लड्डू भेजे हैं। तिरुपति मंदिर को सूचना मिली थी कि वे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सागौन की लकड़ी भेज रहे हैं। वे समारोह में शामिल होने वालों के लिए इतनी बड़ी मात्रा में प्रसाद भिजवाया है।"