logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर का बड़ा दावा, भाजपा पर कांग्रेस का आरोप, कहा - एक वोट की कीमत 5000 रुपये


चंद्रपुर: राजुरा नगर परिषद चुनाव में भाजपा पर मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे बांटने का गंभीर आरोप लगाया गया है। कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर ने दावा किया है कि भाजपा द्वारा प्रत्येक मतदाता को दो हजार रुपये का टोकन दिया जा रहा है। 

सांसद के अनुसार, 2 दिसंबर को मतदान के बाद यह टोकन दिखाने पर मतदाताओं को 3,000 रुपये दिए जाएंगे, यानी कुल मिलाकर एक वोट 5,000 रुपये में खरीदा जा रहा है। जिला स्थित 10 नगर परिषदों और 1 नगर पंचायत में कांग्रेस के नगराध्यक्ष व नगरसेवक पदों के उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके प्रचार के लिए सांसद प्रतिभा धानोरकर जगह-जगह सभाएँ आयोजित कर रही हैं।

राजुरा में आयोजित सभा के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में पैसे का खुला खेल खेल रही है। उनके अनुसार, राजुरा में मतदाताओं को 2,000 रुपये के टोकन बाँटे गए हैं, जिन्हें मतदान के बाद 3,000 रुपये में बदलने का वादा किया गया है। सांसद धानोरकर ने यह भी कहा कि राजुरा में शुरू की गई यह टोकन पद्धति बल्लारपुर नगर परिषद क्षेत्र में भी लागू करने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

कांग्रेस सांसद के इस गंभीर आरोप के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। नगर परिषद चुनावों में मतदाताओं को आर्थिक प्रलोभन देना नई बात नहीं है, लेकिन एक वोट की कीमत 5,000 रुपये तक पहुंचना क्या यह चुनाव इतना बड़ा, आर्थिक रूप से फायदेमंद और प्रतिष्ठा से जुड़ा है? ऐसा सवाल अब आम मतदाताओं के मन में उठ रहा है।