logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

ताड़ोबा में बाघों ने टूरिस्ट का रास्ता रोकना शुरू किया; चंद्रपुर–मोहरली रोड पर बाघ का बच्चा, घंटों रुका ट्रैफिक; वीडियो वायरल


चंद्रपुर: ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्व में इन दिनों इंसान और बाघ का आमना-सामना खतरनाक तरीके से बढ़ गया है। टूरिस्टों की बेवजह भीड़ और लगातार मोबाइल शूट करने की सनक अब बाघों के व्यवहार को भी प्रभावित कर रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि चंद्रपुर-मोहरली रोड पर बाघ रोजाना सड़क पर बैठकर रास्ता रोकते नजर आ रहे हैं, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए खतरा कई गुना बढ़ गया है।

चंद्रपुर-मोहरली रोड, जो ताड़ोबा का बफर ज़ोन माना जाता है, अब बाघों की रोजमर्रा की मौजूदगी का इलाका बन चुका है। हाल ही में मधु बाघिन का एक बच्चा सड़क पर ही बैठ गया और लंबे समय तक रास्ता नहीं छोड़ा। टूरिस्टों और गांववालों का मानना था कि वह उठकर रास्ता दे देगा, लेकिन बाघ का मन मानो वहीं बैठने का था। यही वह वीडियो है जिसे आकाश आलम ने शूट किया और जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

यह रोड गांववालों की नियमित आवाजाही का हिस्सा है, लेकिन अब यहां टाइगर दिखना आम बात हो गई है। कई लोग तो जानबूझकर इसी उम्मीद में इस रोड पर आते हैं कि उन्हें बाघ दिख जाए, जबकि यह बेहद खतरनाक है—खासतौर पर टू-व्हीलर वालों के लिए। केसलाघाट रोड पर हाल ही में एक टाइगर ने कई टू-व्हीलरों पर हमला भी किया था। एक हादसे में उसके बच्चे की मौत के बाद ये हमले और तेज़ हो गए, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि लोग बाघ को देखकर अपनी गाड़ियों से उतर जाते हैं और मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने कुछ महीने पहले इस तरह भीड़ लगाने वालों पर जुर्माना भी लगाया था, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं आया। उल्टा, सड़क पर बाघ देखने और वीडियो बनाने का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन पहले भी एक बाघ ने इसी रोड पर टूरिस्टों का रास्ता रोक दिया। वह नींद से उठकर बार-बार जम्हाई लेता, सड़क पर लोटता रहा और दोनों तरफ जमकर ट्रैफिक जाम हो गया।