logo_banner
Breaking
  • ⁕ नक्सलवाद का अंत करीब: 1.5 करोड़ के इनामी 'मास्टरमाइंड' देवजी और मल्लराजी रेड्डी का सरेंडर; माओवादी संगठन अब 'लीडरलेस' ⁕
  • ⁕ Bhandara: जिले में बच्चा बेचने के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, डॉक्टर नितेश वाजपेयी ने 4.70 लाख में बेचा बच्चा; पुलिस ने किया रेस्क्यू ⁕
  • ⁕ टाटाएस ने दोपहिया को मारी टक्कर, एक की मौत; कामठी-कलमना रोड के नराला परिसर में हुआ हादसा ⁕
  • ⁕ Bhandara: चेन्नई में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ दर्दनाक हादसा, भंडारा निवासी छात्रा की मौत, एक लापता ⁕
  • ⁕ बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा का महामोर्चा, इंदोरा मैदान में आंदोलनकारियों की भीड़; पुलिस की कड़ी सुरक्षा ⁕
  • ⁕ Yavatmal: ट्रैक्टर की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; कोपरा (बु) के पास हुआ हादसा ⁕
  • ⁕ रील्स का शौक पड़ा महंगा; अकोला में महिला कलाकार को लगा 20 लाख का चूना, ठग महिला ने घर से साफ किए गहने और नकदी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: रिश्वत मामले की जाँच को लेकर मनपा कार्यालय पहुंची एसीबी की टीम


चंद्रपुर: अवैध निर्माण पर कार्रवाई न करने के बदले तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले की कड़ियां जोड़ने के  लिये अँटी करप्शन ब्युरो (एसीबी) की टीम ने अब सीधे चंद्रपूर शहर महानगरपालिका पहुंच गई है । बुधवार को एसीबी की टीम ने मनपा कार्यालय में करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की। इस अचानक हुई कार्रवाई से मनपा अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और पूरे दिन इसी विषय पर चर्चा होती रही।

भंगाराम वार्ड के एक कबाड़ व्यवसायी के अतिक्रमण पर कार्रवाई न करने के बदले मनपा के स्थापत्य अभियंता शुभम नंदकिशोर वरघट और उसके निजी सहायक दिनेश दिलीप समद्दर ने तीन लाख रुपये की मांग की थी। इस सौदे में से 1 लाख 30 हजार रुपये स्वीकार करते समय एसीबी ने दोनों आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

हालांकि, यह रिश्वत केवल इन दोनों तक सीमित थी या इसमें मनपा के अन्य कोई इसमे शामिल हैं, इस आशंका के मद्देनज़र एसीबी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए मनपा कार्यालय में कार्रवाई की। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस जांच के दौरान मनपा परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।


पेमेंट स्लिप और जॉइनिंग ऑर्डर जब्त

एसीबी की टीम ने शुभम वरघट से जुड़े सभी अहम दस्तावेज खंगाले। जिस फाइल के आधार पर रिश्वत की मांग की गई थी, उसका पूरा मूवमेंट बारीकी से जांचा गया। जांच के तहत वरघट की जॉइनिंग ऑर्डर, अब तक की पेमेंट स्लिप्स और अन्य सेवा संबंधी कागजात एसीबी ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

इस बीच यह भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि वरघट  का साथी दिनेश समद्दर के खिलाफ पहले से ही वसुली के कई मामले  दर्ज है। एसीबी इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद मनपा प्रशासन में खलबली मची हुई है और आने वाले दिनों में जांच के और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।