logo_banner
Breaking
  • ⁕ नक्सलवाद का अंत करीब: 1.5 करोड़ के इनामी 'मास्टरमाइंड' देवजी और मल्लराजी रेड्डी का सरेंडर; माओवादी संगठन अब 'लीडरलेस' ⁕
  • ⁕ Bhandara: जिले में बच्चा बेचने के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, डॉक्टर नितेश वाजपेयी ने 4.70 लाख में बेचा बच्चा; पुलिस ने किया रेस्क्यू ⁕
  • ⁕ टाटाएस ने दोपहिया को मारी टक्कर, एक की मौत; कामठी-कलमना रोड के नराला परिसर में हुआ हादसा ⁕
  • ⁕ Bhandara: चेन्नई में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ दर्दनाक हादसा, भंडारा निवासी छात्रा की मौत, एक लापता ⁕
  • ⁕ बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा का महामोर्चा, इंदोरा मैदान में आंदोलनकारियों की भीड़; पुलिस की कड़ी सुरक्षा ⁕
  • ⁕ Yavatmal: ट्रैक्टर की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; कोपरा (बु) के पास हुआ हादसा ⁕
  • ⁕ रील्स का शौक पड़ा महंगा; अकोला में महिला कलाकार को लगा 20 लाख का चूना, ठग महिला ने घर से साफ किए गहने और नकदी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

अवैध सुगंधित तंबाकू पैकिंग सेंटर पर पुलिस का छापा, 300 किलों सुगंधित तंबाकू पांच लाख का सामान जब्त; रामटेक पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर जिले के रामटेक थाना अंतर्गत आने वाले खुमारी ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्र में पुलिस के द्वारा अवैध सुगंधित तंबाकू पैकिंग सेंटर में गुप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए 300 किलों सुगंधित तंबाकू एवं अन्य साहित्य को मिलाकर 5 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुमारी ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्र में पुलिस को प्रेट्रोलिंग के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रकाश कामडे खुमारी निवासी अपने खेत वाले घर में सुगंधित तंबाकू मिलावट करने का काम कर रहा है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 300 किलों तंबाकू सहित तंबाकू डब्बा पैकिंग मशीन, प्लास्टिक एवं कागज़ पैकिंग मशीन सहित कुल 5 लाख 53 हजार 650 रूपए का माल जब्त किया गया।

इस आशय की जानकारी अन्न औषध प्रशासन (महाराष्ट्र शासन) को देने के बाद अन्न सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, आगे की जांच रामटेक पुलिस कर रही है।