logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

इंस्टाग्राम दोस्ती पर नागपुर में आधी रात गुंडागर्दी; अपराधियों के झुंड ने महल परिसर में वाहनों में की तोड़फोड़; तीन गिराफ्टर


नागपुर: नागपुर के महल इलाके में देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब युवकों के एक समूह ने हाथों में धारदार हथियार लेकर सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया और कई वाहनों को निशाना बनाया गया। 

नागपुर के महाल स्थित गाड़ीखाना और जोहरीपुरा इलाके में रात करीब 11 बजे युवकों की एक टोली ने अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा दोपहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी युवक हाथों में धारदार हथियार लेकर इलाके में घूम रहे थे और लोगों में डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी की एक्स गर्लफ्रेंड की इंस्टाग्राम पर दूसरे युवक से दोस्ती को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने लड़की के इंस्टाग्राम मित्र के इलाके को निशाना बनाते हुए वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तोड़फोड़ कर रहे कुछ युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस पूरी घटना में करीब 12 युवक शामिल थे, जिनमें कई आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

गणेशपेठ पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह विवाद अब कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है।