logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जंगल में सजे जुए के अड्डे पर छापा, स्थानीय अपराध शाखा ने की गिरफ्तारी


चंद्रपुर: भद्रावती पोलीस थाना क्षेत्र में आने वाले मुरसा जंगल परिसर में चल रहे जुए के अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 21 फरवरी 2026 को की गई इस छापेमारी में जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस थाना भद्रावती में महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 12(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 52 ताश के पत्ते नगद राशि ₹29,400, छह मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त किए गए कुल माल की अनुमानित कीमत ₹4,69,450 बताई जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शुभम रमेश कारेकर (उम्र 30 वर्ष, निवासी किलोनी), विनोद वासुदेव सेलोटे (उम्र 45 वर्ष, निवासी पडोली), संजय पांडुरंग सोनेकर (उम्र 32 वर्ष, निवासी शेणगांव) तथा सुभाष मारोती गानफाड़े (उम्र 40 वर्ष, निवासी मुरसा) शामिल हैं। वहीं प्रमोद उर्फ काली (निवासी घोडपेठ, तहसील भद्रावती), दादु बोबडे (निवासी शेणगांव, घुग्घूस) समेत अन्य चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। इससे पहले भी स्थानीय अपराध शाखा के टीमने जिले में जुवा खेलने वालो पर बडी कारवाई की है अपराध शाखा के इस विशेष अभियान से जुवारीयो में हडकपन मच गया है