logo_banner
Breaking
  • ⁕ नक्सलवाद का अंत करीब: 1.5 करोड़ के इनामी 'मास्टरमाइंड' देवजी और मल्लराजी रेड्डी का सरेंडर; माओवादी संगठन अब 'लीडरलेस' ⁕
  • ⁕ Bhandara: जिले में बच्चा बेचने के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, डॉक्टर नितेश वाजपेयी ने 4.70 लाख में बेचा बच्चा; पुलिस ने किया रेस्क्यू ⁕
  • ⁕ टाटाएस ने दोपहिया को मारी टक्कर, एक की मौत; कामठी-कलमना रोड के नराला परिसर में हुआ हादसा ⁕
  • ⁕ Bhandara: चेन्नई में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ दर्दनाक हादसा, भंडारा निवासी छात्रा की मौत, एक लापता ⁕
  • ⁕ बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा का महामोर्चा, इंदोरा मैदान में आंदोलनकारियों की भीड़; पुलिस की कड़ी सुरक्षा ⁕
  • ⁕ Yavatmal: ट्रैक्टर की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; कोपरा (बु) के पास हुआ हादसा ⁕
  • ⁕ रील्स का शौक पड़ा महंगा; अकोला में महिला कलाकार को लगा 20 लाख का चूना, ठग महिला ने घर से साफ किए गहने और नकदी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

क्रिकेट बुकी के खिलाफ एलसीबी का ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: 48 घंटे में तीन बड़ी कार्रवाइयां; छह पर केस, चार गिरफ्तार


पवन झबाडे

चंद्रपुर: टी-20 वर्ल्ड कप का रोमांच बढ़ने के साथ ही पर्दे के पीछे सट्टा बाजार भी सक्रिय हो गया है। इसी के मद्देनज़र स्थानिक गुन्हे शाखा (एलसीबी) चंद्रपुर ने क्रिकेट बुकी और ऑनलाइन सट्टेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बीते 48 घंटों में जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए हैं, जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

चंद्रपुर जिले में क्रिकेट प्रेमियों की संख्या काफी अधिक है। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान मैचों पर सट्टा लगाए जाने की सूचनाएं पुलिस को मिली थीं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में तथा एलसीबी के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर ‘नाइस 7777’ आईडी के माध्यम से सट्टा स्वीकार करने के आरोप में सैयद हारिश उर्फ बिट्टू मुकद्दर अली को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में इरफान कुरैशी और अफजल शेख की तलाश जारी है।

भद्रावती में ऑनलाइन बेटिंग करते एक आरोपी गिरफ्तार

टी-20 मुकाबले में वेस्ट इंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच के दौरान सिक्सर और चौकों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के आरोप में विलास शंकरराव पारखी (उम्र 42, निवासी खापरी) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से ऑनलाइन जुए से संबंधित डिजिटल स्क्रीनशॉट और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इस संबंध में भद्रावती पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

राजुरा में स्कूल गेट के सामने सट्टा; दो युवक हिरासत में

महात्मा फुले हाईस्कूल के मुख्य द्वार के सामने सट्टा बाजार चलने की सूचना पर एलसीबी की टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में श्रेयस सातपुते और सुजल बढ़ाई नामक दो युवकों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से करीब 60 हजार रुपये कीमत के मोबाइल फोन और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े सबूत जब्त किए गए हैं।

एलसीबी की लगातार की गई इन कार्रवाइयों से जिले के सट्टेबाजों और क्रिकेट बुकी में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।