logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: भंडारा रोड स्थित सुदर्शन दाल इंडस्ट्री में भीषण आग; कोई जनहानि नहीं, 6 करोड़ का नुकसान


नागपुर: नागपुर के उमिया भंडारा रोड स्थित सुदर्शन दाल इंडस्ट्री में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन करीब छह करोड़ रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

प्राप्त अग्निशमन रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 9:15 बजे दाल मिल परिसर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कळमना अग्निशमन केंद्र से फायर टेंडर क्रमांक MH-31-FC-9524 तत्काल मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया और उसे पूरी तरह बुझा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि मिल परिसर में रखी दाल, कच्चा माल और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 6 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है, जबकि लगभग 50 लाख रुपये की सामग्री सुरक्षित बचा ली गई। दमकल विभाग की टीम ने देर रात तक कूलिंग ऑपरेशन चलाया और स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद लगभग 12:46 बजे वापस लौटी।