logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: जिले में बच्चा बेचने के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, डॉक्टर नितेश वाजपेयी ने 4.70 लाख में बेचा बच्चा; पुलिस ने किया रेस्क्यू


भंडारा: भंडारा जिले में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। गोंदिया के विवादित डॉक्टर नितेश वाजपेयी ने भंडारा के एक दंपत्ति को 4 लाख 70 हजार रुपये में बच्चा बेचा था। वरठी पुलिस और महिला बाल विकास विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोहगांव (देवी) से बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी डॉक्टर पहले से ही पुलिस हिरासत में है।

जांच में सामने आया है कि दिसंबर 2025 में डॉक्टर नितेश वाजपेयी ने मोहदुरा के एक दंपत्ति के साथ 4 लाख 70 हजार रुपये का सौदा कर उन्हें एक नवजात बच्चा सौंपा था। गुप्त सूचना के आधार पर, वरठी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आने वाले मोहगांव (देवी) में छापेमारी की गई, जहां से बच्चे को सकुशल रेस्क्यू किया गया।

गौरतलब है कि आरोपी डॉक्टर नितेश वाजपेयी का नाम दो सप्ताह पहले गोंदिया में सामने आए एक अन्य बच्चा बिक्री मामले में भी आया था। उस मामले में पुलिस ने दो दिन पहले ही डॉक्टर को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान इस नए मामले का खुलासा हुआ, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक सुनियोजित रैकेट है जो अंतर-जिला स्तर पर सक्रिय है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की सहायता से बच्चे को संरक्षण में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि डॉक्टर ने यह बच्चा कहां से लाया था और क्या इस गिरोह में अस्पताल के अन्य कर्मचारी या बिचौलिए भी शामिल हैं।