logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंत्रालय रिश्वत कांड पर मंत्री नरहरी झिरवळ का बड़ा बयान, कहा- “मेरे इस्तीफे का फैसला मुख्यमंत्री करेंगे” ⁕
  • ⁕ सिग्नल तोडना कबड्डी खिलाडियों को पड़ा भारी; हादसे में दो युवकों की मौत, एक युवती घायल; शहर के कच्छीपुरा चौक पर हुआ हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा के नाम पर फर्जी भर्ती का खेल… सोशल मीडिया पर 100 पदों की झूठी विज्ञप्ति वायरल, पुलिस में शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोराडी में 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, घर में फांसी लगाकर दी जान ⁕
  • ⁕ Bhandara: सेतु केंद्र का संचालक 11 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, असली दस्तावेज लौटाने के लिए मांगे थे पैसे ⁕
  • ⁕ रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! नागपुर से मुंबई और पुणे के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; अकोला के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा ⁕
  • ⁕ Nagpur: यशोधरानगर में ऑटो वर्कशॉप में हुई चोरी, 3.40 लाख का सामान गायब, पुलिस कर रही खोजबीन ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में करेले की सब्ज़ी को लेकर हुआ विवाद, कलयुगी बेटे ने मां की बेरहमी से हत्या


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मूल तहसील के डोंगरगांव में करेले की सब्ज़ी बनाने जैसी मामूली बात को लेकर बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी।

मृतका की पहचान सुमित्रा पेटकुले (65) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटे का नाम जगदीश पेटकुले (37) बताया गया है। जानकारी के अनुसार, जगदीश ने अपनी मां सुमित्रा के साथ कहासुनी के बाद लात-घूंसों से अमानवीय तरीके से मारपीट की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी को शराब की लत थी। दो महीने पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद वह अपनी मां के साथ रह रहा था। घटना की रात वह शराब के नशे में था और उसी दौरान उसने यह क्रूर कृत्य अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मूल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।