logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: आंचरवाडी में 11 वर्षीय छात्र कीखडकपूर्णा नहर में डूबने से मौत, दोस्तों संग गया था तैरने


बुलढाणा: बुलढाणा जिला के आंचरवाडी क्षेत्र में खडकपूर्णा नहर में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों ने छात्रावास प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, कोलोरा निवासी स्वराज गणेश खरात आंचरवाडी स्थित श्री शिवाजी हाईस्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र था और पास के शासकीय छात्रावास में रहता था। दोपहर के समय वह अपने दोस्तों के साथ खडकपूर्णा नहर में तैरने गया था। तीन छात्रों ने नहर में छलांग लगाई, जिनमें से दो को तैरना आता था और वे सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन स्वराज को तैरना नहीं आता था, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया।

स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उसे तुरंत बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया। काफी खोजबीन के बाद छात्र का शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों ने छात्रावास प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।