logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा के नाम पर फर्जी भर्ती का खेल… सोशल मीडिया पर 100 पदों की झूठी विज्ञप्ति वायरल, पुलिस में शिकायत दर्ज


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के नाम पर सोशल मीडिया में फर्जी भर्ती विज्ञापन जारी कर युवाओं को ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मनपा प्रशासन ने संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया पर यह भ्रामक विज्ञापन प्रसारित किया जा रहा था कि नागपुर महानगरपालिका में संविदा आधार पर 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें प्रत्येक जोन में 10-10 ‘प्रिंटर ऑपरेटर’ और ‘डॉक्युमेंट स्कैनर’ पद भरे जाने का दावा किया गया था। विज्ञापन में संपर्क के लिए दो मोबाइल नंबर भी दिए गए थे।

मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महानगरपालिका की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और किसी भी पद के लिए आवेदन की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट https://www.nmcnagpur.gov.in पर ही जारी की जाती है। किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है।

प्रकरण सामने आते ही सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम ने संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और फर्जी विज्ञापन जारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों और अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें।