logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मोहपा में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, पिता-पुत्री की मौत; 12वीं की परीक्षा देने जा रही थीं छात्राएं


नागपुर: नागपुर जिले के उमरेड थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहपा गांव के पास गुरुवार सुबह गिट्टी से भरे ट्रक और दोपहिया वाहन के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सुभाष केशव भिवणकर (50 वर्ष) और उनकी पुत्री जानवी सुभाष भिवणकर (18 वर्ष), दोनों निवासी मोहपा, के रूप में हुई है। वहीं वंशिका ज्ञानेश्वर नरुले (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि सुभाष भिवणकर अपनी बेटी जानवी और उसकी सहेली वंशिका को दोपहिया वाहन से उमरेड की ओर ले जा रहे थे। गुरुवार को दोनों छात्राओं की बारहवीं कक्षा की परीक्षा थी। मोहपा गांव से बाहर निकलते ही गिट्टी से भरे ट्रक (क्रमांक MH-40-BG-7750) से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि पिता-पुत्री ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक के वाहन सहित भागने की कोशिश करने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, स्थानीय नागरिकों ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई कर दी और ट्रक की केबिन में आग लगा दी, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूचना मिलते ही नागपुर ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने भी घटनास्थल का दौरा किया। आरसीबी दल सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। उमरेड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।