logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: गिट्टीखदान में भीषण सड़क हादसा टिप्पर की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल


नागपुर: नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार और गलत दिशा में आ रहे एक टिप्पर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं।

यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिटेसुर मार्ग पर स्वराज फार्म हाउस के सामने हुई। जानकारी के मुताबिक, मानकापुर निवासी अभिजीत विलास खडके अपने दोस्तों आर्यन गुरुदेव डाफ, गौरव कांबले, रोहन तांडेकर, अभिषेक दुरई और अमन पारधी के साथ बाबुलखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी युवक आर्यन डाफ की कार से निकले थे, जिसे अमन पारधी चला रहा था।

रास्ते में निजी कारणों से उन्होंने यू-टर्न लेकर वापस लौटने का निर्णय लिया। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में और रॉन्ग साइड से आ रहे टिप्पर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई बार घूमते हुए स्वराज फार्म हाउस की दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हादसे में सभी युवक घायल हो गए, जिनमें से आर्यन गुरुदेव डाफ की हालत गंभीर थी। उन्हें तुरंत मानकापुर रिंग रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। गिट्टी खदान पुलिस ने शिकायत के आधार पर  टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर  आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है  और आगे की जांच कर रही है