logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

लिव-इन के दौरान हुई गर्भवती, पार्टनर ने शादी करने से किया इनकार; पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज


नागपुर: नागपुर शहर के गणेशपेठ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए 32 वर्षीय काटोल निवासी तुषार प्रभाकर गणोरकर,  से हुई थी। युवती नागपुर में पढ़ाई के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी, जबकि आरोपी एंबुलेंस चालक बताया जा रहा है। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने।

शिकायत के अनुसार, 9 मार्च 2025 को आरोपी ने युवती को गणेशपेठ बस स्टैंड बुलाकर एक होटल में ले गया, जहां शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर शादी का भरोसा दिलाकर कई बार संबंध बनाए गए। बाद मे ये दोंनों लिव-इन में रहने लगे इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। मेडिकल जांच में गर्भ की पुष्टि के बाद आरोपी ने कथित तौर पर गर्भपात की गोलियां दीं।

जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। अब जब आरोपी ने किसी और युवती से शादी तय कर ली और पीड़िता से सारे संबंध तोड़ दिए तब  पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।