logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Wardha

नवी दिल्ली–चेन्नई जीटी एक्सप्रेस की पार्सल बोगी में आग, सिंधी रेलवे के पास घटना; आग बुझाने का प्रयास जारी


वर्धा: नई दिल्ली से चेन्नई की ओर जा रही ट्रेन संख्या 12616 'ग्रैंड ट्रंक (GT) एक्सप्रेस' बुधवार सुबह एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। वर्धा जिले के सिंधी रेलवे और तुलजापुर स्टेशनों के बीच ट्रेन के पार्सल डिब्बे (SLRD बोगी) में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

यह हादसा आज सुबह करीब 11:15 बजे हुआ जब ट्रेन पोल क्रमांक 784 के पास से गुजर रही थी। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के सबसे पिछले हिस्से में स्थित एसएलआरडी (SLRD) यानी पार्सल डिब्बे से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देखी गईं। जैसे ही आग की खबर चालक और गार्ड को मिली, ट्रेन को सिंधी और तुलजापुर के बीच तुरंत रोका गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

आग को अन्य डिब्बों तक फैलने से रोकने के लिए त्वरित यात्री डिब्बों को पार्सल डब्बे से अलग किया गया। पार्सल डिब्बा होने के कारण आग लगने से सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन यात्रियों वाले कोच पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग केवल पार्सल डिब्बे तक ही सीमित रही, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।