logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

सिग्नल तोडना कबड्डी खिलाडियों को पड़ा भारी; हादसे में दो युवकों की मौत, एक युवती घायल; शहर के कच्छीपुरा चौक पर हुआ हादसा


नागपुर: नागपुर शहर के काचीपुरा इलाके में तेज रफ्तार का कहर दो युवाओं की जान ले गया। देर रात हुए इस भीषण सड़क हादसे में दो उभरते कबड्डी खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जीटी बुलेट पर सवार दो युवक चौक पर सिग्नल जंप कर तेज रफ्तार में आगे बढ़े। इसी दौरान उन्होंने सड़क से गुजर रही एक युवती को कट मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद मोटरसाइकिल सड़क किनारे लगे लोहे के करीब दस पिलरों से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई पिलर टेढ़े हो गए।

हादसे में 19 वर्षीय युग विशाल चणकापुरे, निवासी रामदासपेठ काचीपुरा वस्ती, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 19 वर्षीय रुद्र शशिकांत सोमकुवर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों युवक कबड्डी के उभरते खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में एक युवती को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बजाज नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल क्रीम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रुद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर में बढ़ती तेज रफ्तार और सिग्नल जंप की घटनाएं लगातार गंभीर हादसों को जन्म दे रही हैं, जिससे ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।