logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: रेत माफिया की दबंगई, एसडीओ की गाड़ी रोकने की कोशिश; पुलिस ने ट्रक किया जब्त


नागपुर: नागपुर जिले में रेत माफिया की बढ़ती हिम्मत का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उमरेड के उपविभागीय अधिकारी  विद्याधर चव्हाण के सरकारी वाहन को कथित तौर पर रेत माफिया से जुड़े लोगों ने रोकने की कोशिश की। हालांकि, सतर्कता और समय पर पुलिस हस्तक्षेप से रेत से भरा ट्रक जब्त कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, उपविभागीय अधिकारी विद्याधर चव्हाण शासकीय कार्य से उमरेड से भिवापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ठाणा गांव के पास एक रेत से भरा ट्रक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। जैसे ही ट्रक चालक ने सरकारी गाड़ी को आते देखा, वह ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

मामला संदिग्ध लगने पर एसडीओ चव्हाण ने अपने सरकारी वाहन से ट्रक का पीछा करना शुरू किया। इसी बीच रेत माफिया से जुड़ी बताई जा रही एक क्रेटा कार अचानक बीच में आ गई और एसडीओ की गाड़ी को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास करने लगी। इससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ चव्हाण ने तत्काल पुलिस को फोन पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए रेत से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अवैध रेत परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस घटना के बाद जिले में रेत माफिया की गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।