logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: संतोषी माता चौक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर; कई वाहनों को मारी टक्कर, 7 से 8 लोग घायल


अकोला: अकोला शहर के संतोषी माता चौक क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार के अनियंत्रित होने से सड़क दुर्घटना हुई। घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए तथा 7 से 8 नागरिक घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़ी तीन मोटरसाइकिलों, दो कारों और एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के दौरान सड़क से गुजर रहे 7 से 8 नागरिक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही रामदास पेठ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और उसके चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।